आलिया भट्ट एक बहुत ही खूबसूरत,प्रसिद्ध और लोकप्रिय भारतीय अभिनेत्री है जो हिंदी फिल्मों में काम करती है। आलिया अपनी खूबसूरती और अभिनय से दर्शकों को अपना दीवाना बना जाती हैं। यह साल 2022 आलिया भट्ट के लिए बहुत ही ज्यादा मंगलमय साबित हो रहा है। इस साल ही आलिया भट्ट ने अप्रैल के महीने में अभिनेता रणबीर कपूर से शादी की। शादी के कुछ समय बाद ही है आलिया भट्ट ने यह ऐलान भी किया कि वह जल्द ही मां बनने वाली हैं। आलिया इस समय सफलता की ऊंचाइयों को छू रही है। उनकी हर फिल्म ब्लॉकबस्टर हिट जा रही है। बॉक्स ऑफिस पर तंगी से भरे इस साल में आलिया भट्ट ने लगातार अपनी तीसरी सुपर हिट फिल्म दी हैं। आलिया भट्ट के जबरदस्त अभिनय के कारण दर्शक उनको खूब प्यार दे रहे हैं और उनकी फिल्म में लगातार हिट पर हिट जाती जा रही हैं।
एक के बाद एक इन हिट फिल्मों में नजर आई आलिया भट्ट
आलिया भट्ट इस साल सबसे पहले गंगूबाई काठियावाड़ी फिल्म में नजर आई थी। इस फिल्म में आलिया ने अपने जबरदस्त अभिनय के दम पर इस फिल्म को सफलता की ऊंचाइयों तक पहुंचाया। इसके बाद आलिया भट्ट एसएस राजामौली द्वारा निर्देशित फिल्म आर आर आर में नजर आई। बता दें कि यह फिल्म पूरे भारत में इस साल रिलीज हुई सबसे बड़ी हिट फिल्मों में से एक है। और इन सभी के बाद हाल ही में रिलीज हुई आलिया भट्ट की पति रणबीर कपूर के साथ आई फिल्म ब्रह्मास्त्र भी बॉक्स ऑफिस पर तूफानी कमाई कर रही है। आपको बता दें कि इस फिल्म ने अपने रिलीज होने के पहले ही दिन में बॉक्स ऑफिस पर 75 करोड़ रुपए की कमाई की। फिल्म ब्रह्मास्त्र को पूरी दुनिया भर से खूब प्यार मिल रहा है। बॉलीवुड के इतिहास में बनी यह सबसे महंगी फिल्म है। इस फिल्म में आलिया ने अपने सौंदर्य से सभी दर्शकों का दिल चुरा लिया है।
आलिया को याद रहेगा यह खूबसूरत साल
ब्रह्मास्त्र के अलावा आलिया भट्ट की और ओटीटी पर भी एक फिल्म रिलीज हुई है जिसका नाम है ‘डार्लिंग्स’। नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई है फिल्म इस ओटीटी प्लेटफॉर्म की सबसे ज्यादा देखी जाने वाली गैर अंग्रेजी फिल्म है। आलिया भट्ट के लिए यकीनन ही यह साल एक यादगार साल रहेगा। उनके लिए गंगूबाई काठियावाड़ी, आर आर आर और ब्रह्मास्त्र जैसी फिल्मों का बॉक्स ऑफिस पर यूं सुपरहिट होना उनके लिए सदा ही एक यादगार पल रहेगा।