उत्तराखंड में पुलिस ग्रेड पे विवाद का हल निकाल रहा है। लंबे समय से पुलिस और शासन के बीच मामला चल रहा है। कर्मी लगातार शासन से गुहार लगा रहे है। लेकिन लगता है शायद अब उन्हें शासन पर भरोसा नहीं रहा तभी अब कर्मियों के परिजन गोलू देवता के दरबार में अर्जी लगाने पहुंचे है। उन्होंने ग्रेड पे की समस्या के समाधान के लिए गोल्ज्यू देवता के पास भी अर्जी लगाई है। परिजनों की ये अर्जी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।
बता दें कि 4600 ग्रेड पे का मामला लंबे समय से अधर में लटका हुआ है।पुलिसकर्मी खफा है। सरकार के स्तर पर एक कमेटी का भी गठन किया गया है लेकिन अभी तक कमेटी की रिपोर्ट ना आने से खफा पुलिस सिपाहियों के परिजनों द्वारा भगवान से भी गुहार लगाना शुरू कर दिया है। इस बीच सोशल मीडिया पर एक पत्र वायरल हो रहे हैं। जिसमें गोल्ज्यू देवता से अर्जी लगाई गई है। पत्र में पुलिस कर्मियों के परिजनों द्वारा 4600 ग्रेड पे को लेकर गोल्ज्यू देवता से गुहार लगाई है ताकि पुलिस में कार्यरत सिपाहियों को जल्द से जल्द ग्रेड पे का लाभ मिल सके।
बता दें कि पुलिसकर्मियों को विपक्ष के साथ -साथ तमाम संगठनों ने समर्थम भी दिया है। जिसके बाद कमेटी का गठन किया गया है। नवनियुक्त सीएम धामी ने भी अब अपनी पहली कैबिनेट बैठक में सब कमेटी गठित करने का नर्णिय लिया है। सब कमेटी एक माह में अपनी रिपोर्ट दे सकती है। गौरतलब है कि इससे पहले पिछली तीरथ सरकार ने इस विवाद को हल करने के लिए मुख्यसचिव की अध्यक्षता में कमेटी गठित की थी। हालांकि अधिकारियों की कमेटी इस पर कोई नर्णिय नहीं ले पाई। इस कारण मामला अटकता रहा।