उत्तराखंड की बेटी उर्वशी रौतेला कम उम्र में बड़ी कामयाबी के कदम चूम रही है। उन्होंने एक बार फिर अपनी मेहनत कामयाबी के दम पर प्रदेश का नाम रोशन कर दिया है। उन्हे महाराष्ट्र गर्वनर द्वारा स्त्री शक्ति अर्वाड से सम्मानित किया गया है। जिसके बाद से उन्हे बधाई देने वालों का तांता लग गया है।
बता दें कि स्त्री शक्ति नेशनल अवॉर्ड व्यक्तिगत महिलाओं को महत्वपूर्ण और सकारात्मक बदलाव की दिशा में किए गए असाधारण योगदान के लिए दिया जाता है। उर्वशी को ये अर्वाड लॉकडाउन के दौरान आगे बढ़कर तमाम लोगों की अलग-अलग तरह से मदद करने का कारण मिला है। उन्होंने कोरोना काल में अपने होमटाउन उत्तराखंड तक 47 ऑक्सिजन सिलिंडर लोगों तक पहुंचाए हैं। यही नहीं, जब ताउते तूफान आया तब भी उन्होंने मुंबई में जरूरतमंदों की मदद की।
उर्वशी फिल्म फ्रैटरनिटी से यह सम्मान पाने वाली सबसे कम उम्र की ऐक्ट्रेस हैं। इस तरह उन्होंने इतिहास रच दिया है।उनके इस अवार्ड की जानकारी उन्होंने खुद अपने सोशल मीडिया अकाउंट से दी है । उर्वशी ने इंस्टाग्राम पर महाराष्ट्र व गोवा के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी के साथ कुछ तस्वीरें शेयर कीं और कैप्शन में लिखा, ‘राजभवन में महाराष्ट्र व गोवा के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी द्वारा स्त्री शक्ति राष्ट्रीय पुरस्कार 2021 से सम्मानित हुई।’
बता दें कि उर्वशी रौतेला ने एक वीडियो भी शेयर किया। इस वीडियो में ‘स्त्री शक्ति नेशनल अवॉर्ड 2021’ सम्मान के लिए उनका नाम लिया जा रहा है और उर्वशी के चेहरे पर इसकी खुशी साफ देखी जा सकती है। सोशल मीडिया पर उर्वशी का ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और फैन्स इसे खूब पसंद कर रहे हैं।